धारा 4 को हटाने व मालिकाना हक की मांग। चंद्रबनी वार्ड के ग्रामीणों द्वारा आज क्षेत्रीय निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला टोला के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में महामहिम राज्यपाल महोदय वह माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन प्रेषित कर चंद्रबनी वार्ड में वन अधिनियम 1927 के अनुसार धारा 4 को समाप्त करने व मालिकाना हक दिलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें बताया गया कि पिछले 60 वर्षों से यहां पर 3000 परिवार निवासरत हैं जो पिछले कई वर्षों से धारा 4 को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं मगर सरकार द्वारा अभी तक कोई भी इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई है जबकि हाल के ही वर्षों में नगर निगम द्वारा बिजली पानी के कनेक्शन भी बंद कर दिए गए हैं और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा भी लोगों को भारी परेशान किया जा रहा है चंद्रमणि मुख्य मार्ग पर स्वीकृत शहीद द्वार का निर्माण भी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं करने दिया जा रहा है.

इसी प्रकार से क्षेत्र में पूर्व में बनी सड़कों के निर्माण में भी इनके द्वारा अवरोध पैदा किया जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसी का संज्ञान लेते हुए आज परेड ग्राउंड से जिलाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा का कार्यक्रम किया गया जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विपिन कुमार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन सिंह रामपाल राठौर आशीष तोमर ललित श्रीवास्तव किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान देवेंद्र चौधरी विलोचन प्रसाद शर्मा अनिल ढकाल अजय गोयल अनीष भटनागर माधुरी नेगी जिज्ञासा भंडारी शांति रावत बबली देवी राधेश्याम कश्यप जगदीश रतूड़ी विनोद भंडारी मनोज कोठारी मधु प्रधान मोहित शर्मा मनीष थापा कमल भंडारी अशोक चौहान और भारी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय जनता उपस्थित थी