विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैंट विधानसभा में कांग्रेसजनों द्वारा गोविन्दगढ़ वार्ड के प्रकाश विहार में नीम के पौधों का रोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया।
इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कांग्रेसजनों ने देहरादून महानगर के गोविन्दगढ़ वार्ड के प्रकाश विहार में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र का देश एवं पर्यावरण की रक्षा में विशेष योगदान रहा है तथा उत्तराखण्ड ने देश एवं विश्व के पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लगातार हिमालय के ग्लेशियर एवं हरियाली कम होती जा रही है उसकी रक्षा के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य होने के कारण यहां के जनमानस का वृक्षों के प्रति विशेष श्रद्धा एवं आदर का भाव रहा है, परन्तु हमें केवल वृक्षारोपण तक ही सीमित नहीं रहना है और हमें इन पेड़ों की रक्षा भी सुनिश्चित करनी है।
उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण की रक्षा में देवभूमि उत्तराखण्ड के महत्व को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाता रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण की रक्षा करते हैं तथा उसके लिए पर्यावरण बचाने की आवश्यकता है तभी सृष्टि के पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का देश एवं पर्यावरण की रक्षा में विशेष योगदान रहा है तथा उत्तराखण्ड ने देश एवं विश्व के पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल ने कहा है कि वृक्षारोपण महान कार्य है, पेड़ विभिन्न तरीके से प्रकृति को संरक्षण देने का काम करते हैं। आज समय की मांग है कि हम सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ हिमालय की रक्षा के लिए भी आगे आना होगा। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, मोहित मेहता, अमृता कौशल, गुरुचरण कौशल, पवन चौहान, त्रिलोचन सिंह जस्सल, पुनीत कुमार, राजकुमार चौहान, श्रुति कौशल, रजनी चौहान, प्राची कोठारी, मंजू कक्कड़, प्रीति गुप्ता, नारायण दत्त कोठारी, आशीष मिश्रा, जतिन कौशल, लक्ष्य कौशल, रुद्र चौहान, रमेश तरलेजा, हरविंदर सिंह, निखिल खेमानी, देवेंद्र कुमार, मोहम्मद आदाब आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।