उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद जसोधर बेंज्वाल और राजेश रावत को दी श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलकारी मंच द्वारा श्रीयंत्र टापू काण्ड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजित की गईं। सभी राज्य आंदोलनकारियों ने एक साथ नारे लगाएं शहीद जसोधर बेन्ज्वाल अमर रहें शहीद राजेश रावत अमर रहें.

इस अवसर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारीव धर्मपुर विधायक विनोद चमोली एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा क़ि हमें मिलकर शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य को बनाने औऱ संवारने का संकल्प लेना हैं। इस राज्य को बनाने के लियॆ हमारें बहुत लोगो ने शहादत दी अपनी त्याग तपस्या और बलिदान से पाया हैं। हम उन शहादतों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और अपने प्रदेश को शिखर पर लें जाने का कार्य करेंगे। आंदोलनकारी मंच के सलाहकार अशोक वर्मा एवं केशव उनियाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा क़ि संघर्ष के बाद मिलें इस राज्य को संवारने हेतु अभी बहुत करना बाकी हैं जो सभी के समन्वय के साथ मिलकर आगे आगे बढ़ेगा।

पुष्पलता सीलमाणा एवं विजयलक्ष्मी गुसांई के साथ अरुणा थपलियाल ने कहा क़ि तत्कालीन सरकार ने श्रीनगर गढ़वाल के श्रीयंत्र टापू पर शान्ति पूर्ण चल रहें धरने पर जिस प्रकार पुलिस फायरिंग और घेराबंदी कर हमारें दोनों नौजवानों को शहादत देनी पड़ी थी लेकिन आंदोलनकारियों का जज्बा कभी कम नहीं हुआ। प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने शासन व सरकार से मांग की हैं क़ि आज भी जसोधर बैंजवाल की धर्मपत्नी को शहीद परिजनों की सम्मान निधी नहीं मिलती हैं जो दुःखद हैं।

श्रद्धांजलि देने वालों मॆं मुख्यतः केशव उनियाल , विधायक विनोद चमोली , सलाह कार अशोक वर्मा , प्रदीप कुकरेती , पूरण सिंह लिंगवाल , हरी सिंह मेहर , मोहम्मद शाहिद , मोहन रावत , धनंजय घिल्डियाल , विवेक बलोदी , मोहन खत्री , प्रभात डण्डरियाल , संजय रावत , पुष्पलता सीलमाणा , विजय लक्ष्मी गुसांई , शकुन्तला रावत , अरुणा थपलियाल , द्वारिका बिष्ट , राजेश्वरी परमार ,
संगीता रावत , विशेश्वरी पंत आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *