साईकिल रैली और चंद्रायनी माता की पूजा -अर्चना से हुआ 51वें खलंगा मेला-2025 का शुभारंभ

सर्वप्रथम बलभद्र खलंगा विकास समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापाजी, श्री मोहन चंद्र जोशी जी ( डायरेक्टर आर्कोलाॕजी) गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी, समिति उपाध्यक्षा सूश्री बीनू गुरूंगजी, सचिव प्रभा शाह एवं उपस्थित महानुभावजनों ने खलंगा युद्ध स्मारक (सहस्त्रधारा रोड ) में पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए वीरों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की |तत्पश्चात स्वास्थ्य जागरूकता , पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं स्वच्छता के संदेश हेतु प्रात:7:00 बजे खलंगा बहादुरी साईकिल रैली (KHALANGA BRAVERY BIKEATHON) प्रारंभ हुई | |यह रैली खलंगा युद्ध स्मारक सहस्त्र धारा रोड से प्रारंभ होकर खलंगा युद्ध कीर्ति स्तंभ नालापानी में समाप्त हुई |
समिति अध्यक्ष कर्नल विक्रम थापा सिंहजी ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया |इस साईकिल रैली का नेतृत्व पहाड़ी पैडलर्स एवं दून बाइक राइडर्स टीम के कर्नल अनिल गुरूंगजी ने किया |

चन्द्रयानी मंदिर नालापानी में,पूजा, यज्ञ ,कीर्तन एवं भण्डारा
आज शनिवार दिनांक 29नवंबर 2025 को बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक भव्य “51 वें खलंगा मेला 2025″ के पूर्व दिवस में ” चन्द्रयानी मंदिर नाला पानी देहरादून में ” पूजा- अर्चना यज्ञ एवं विशाल भण्डारे का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति किया गया । सचिव प्रभा शाह ने अवगत कराया कि नाला पानी पर्वतीय श्रृंखला के सबसे ऊंचे शिखर जिस पर कभी सेनानायक वीर बलभद्र थापा एवं उनके वीर सैनिकों का सुदृढ़ ” खलंगा किला आज भी गर्व से मस्तक उठाए खड़ा है सन 1814 में गोर्खाली तथा उत्तर भारत के गढ़वाली एवं कुमाऊंनी और स्थानीय लोग लगभग 600 वीर, वीरांगनाओं , योद्धाओं ने सेनापति बलभद्र थापा के नेतृत्व में अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन बार अंग्रेजों के आक्रमण को पूरी तरह विफल कर दिया था इस युद्ध में सेनानायक बलभद्र थापा के केवल 600 सैनिकों जिनमें वीर वीरांनाओं एवं बच्चों ने भी अपने प्राचीन हथियारों भरवा बंदूक , धनुष -बाण ,घुयेत्रो, भाला -बरछी और खुखरी से लगभग 3500 से भी अधिक आधुनिक हथियारों एवं गोला बारूद से लैस थी,
कई बार परास्त कर लोहे के चने चबवा दिए थे । वीर सेनानायक बलभद्र थापा एवं उनके वीर सैनिक इस चंद्रयानी मंदिर में प्रतिदिन पूजा अर्चना किया करते थे। यह मंदिर खुले प्रांगण में है। यह भी मानना है कि इस मंदिर पर किसी भी छत जैसा निर्माण किए जाने पर भी छत नहीं रहती हैं। समिति द्वारा इस मंदिर की चारदीवारी निर्माण हेतु वन विभाग से संपर्क एवं लिखित निवेदन किया गया है।
आज प्रातः 10: 30 बजे से “चंद्रयानी मंदिर” नालापानी में अध्यक्षजी एवं समिति सदस्यों ने प०कॄष्णा पंथीजी के साथ पूजा -यज्ञ किया |विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया |
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार दिनांक 30 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से ऐतिहासिक भव्य 51वें खलंगा मेला-2025,सागरताल नालापानी में प्रारंभ होगा |
आज इस आयोजन में कर्नल सी०बी थापा, कर्नल एम०बी०राना, श्री राम सिंह थापा, कै०वाई०बी०थापा, श्री संजय थापा , एडवोकेट एल०बी०गुरूंग,पूर्व अध्यक्ष श्री महेश भूषाल, राम सिंह थापा ,कर्नल डी०एस०खड़का, श्री शमशेर थापा, श्रीमती सुनीता गुरूंग ,श्री गोपाल क्षेत्री,श्री अशोक वल्लभ शर्मा,श्री राकेश उपाध्याय ,श्री अनिल थापा, श्री राजू गुरूंग , एवं रायपुर कीर्तन मंडली ,समिति के सदस्य गण एवं उपस्थित महानुभावजनों नू पूजा अर्चना करते हुए भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *