पूर्व सैनिक संघर्ष समिति क्लेमेनटाउन के सौजन्य से कैप्टन आलम सिंह भण्डारी के नेतृत्व में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून और गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेन्टर द्वारा भेजी गई सतत् मिलाप दल ( 20 बटालियन गढ़वाल राइफल)ने पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के लिए अनेक लाभार्थी योजनाओं के जानकारी हेतु वैवशायिट शिविर लगाए। इसके साथ ही बहुत से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के दस्तावेजों में हुई त्रुटियों को भी दुरुस्त किया। शिविर प्रारंभ होने से पूर्व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय कर्नल ओ पी फर्स्वाण (से नि) में अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के लाभकारी शिविर आप लोगों के लिए आयोजित किए जाते हैं जिसमें सभी को भाग लेना चाहिए। आजकल हर जगह पेंशन आदि सम्बन्धित सम्बन्धित दस्तावेज सही होना आवश्यक है। पूर्व सैनिकों को क्या मिलेगा इसकी जानकारी होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने विस्तार पूर्वक सभी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत ने मांग रखी कि अन्य क्षेत्रों की तरह छावनी परिषद में निवास करने वाले सभी पूर्व सैनिकों का गृह कर में छूट होनी चाहिए। इस विषय हेतु राज्य सरकार को अवश्य अवगत कराना चाहिए। सुबेदार गोबिंद सिंह रावत ने टोल टैक्स में पूर्व सैनिकों को छूट देनी चाहिए। इस अवसर पर वृद्ध पूर्व सैनिक कैप्टन बी डी काण्डपाल साहब और वृद्ध पूर्व सैनिक विधवा श्रीमती बिशमबरी देवी ने भी अपने पेंशन सम्बंधित दस्तावेजों में हुई त्रुटियों का समाधान करवाया। अन्त में कैप्टन आलम सिंह भण्डारी ने कर्नल फर्स्वाण साहब साथ ही उनके साथ आए सभी सहयोगी कर्मचारियों और गढ़वाल रैजिमैट सेन्टर से भेजा गया सतत् मिलाप दल का बहुत आभार जताया और धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत, कैप्टन विजय सिंह रावत, कैप्टन बच्चन सिंह नेगी, हवलदार बिलोचन बर्थवाल , पूरन सिंह कैंतुरा सभी पूर्व सैनिक उपस्थित थे।