आज वार्ड नंबर 12 राजेंद्र नगर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट का भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड की वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती कंचन ठाकुर के निवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
बैठक में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने, महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं की भूमिका, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ बहनों में एडवोकेट शैलवाला नेगी, उत्तराखंड आंदोलनकारी श्रीमती सरिता गॉड, पूर्व महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अनुराधा वालिया, डॉ. बबीता सहोत्रा, वंदना बिष्ट, पार्षद नंदिनी शर्मा तथा मंजू कोटनाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने संगठन सुदृढ़ीकरण हेतु अपने-अपने सुझाव रखे और महिला मोर्चा को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा देने का संकल्प दोहराया।