जैसा की विदित है भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व के अंतर्गत वृहद स्तर पर सदस्यता महाअभियान गतिमान है जिसके अंतर्गत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों को भारतीय जनता पार्टी में नए सदस्य जोड़ने हैं।
इसी क्रम में लगातार देहरादून के लोगों के बीच में रहने वाले, हर किसी के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं निवर्तमान महापौर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा जी ने आज शाम तक संगठन द्वारा उनको दिए गए लक्ष्य 7000 के अंतर्गत अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
निवर्तमान महापौर श्री सुनील उनियाल गामा जी ने कहा कि मैं, समस्त नए जुड़ने वाले सदस्यों का विश्व के सर्वाधिक बड़े एवं राष्ट्रवादी संगठन में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम एक मजबूत राष्ट्रवादी एवम् विकासवादी सोच रखने वाली पार्टी के संग जुड़कर एक उत्कृष्ट देश निर्माण में सब साथ आएं