महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा नें एक बयान जारी करते हुए कहा कि नये वार्डों में लोगो को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा

महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा नें एक बयान जारी करते हुए कहा कि नये वार्डों में स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था वार्डों में कई स्थानों पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने से लोगो को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ राजपुर वार्ड की गलियों का जल्द निर्माण किया जाना चाहिए। नये क्षेत्रों में कर्मचारियेां की भर्ती शुरू की जाय ताकि नगर निगम क्षेत्र से जुडे नये क्षेत्रों में सफाई आदि की व्यवस्थाये सुनिष्चित की जा सके।

नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी है और सड़कों पर बडे-बडे गड्डे पडे हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा की मलिन बस्तियों से हॉउस टैक्स सुचारु रूप से शुरू किया जाए और पेयजल के कनेक्शन भी दिए जाएँ। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार मलिन बस्तियों को न हटाए जाने के लिए अध्यादेश लायी। इससे पूर्व दो बार अध्यादेश लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने बस्तियों के नियमितीकरण को प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। सरकार को मलिन बस्तियों को नियमित करना चाहिए।

उन्होंने कहा आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर वार्डों में परिसीमन की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि कई वार्ड में क्षेत्र इधर से उधर होने से वोटर लिस्ट गड़बड़ा गई है। इससे मतदाताओं में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में वार्डों का नया परिसीमन रद्द किया जाना चाहिए।

उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आधे अधूरे कार्यों की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शेष कार्य जल्द पूरा करवाया जाए।

नगर निगम ऐसे आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने की तैयारी कर रहा है, जो ड्यूटी पर नहीं आने के बावजूद निगम से वेतन ले रहे हैं। अनावश्यक रखे गए कुछ कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी की जा रही है। आखिर निगम ने पहले क्यों कर्मचारियों की संख्या मानकों से अधिक होने पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि किसी जरूरतमंद कर्मचारी का रोजगार न छिन जाए। इसके अलावा उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आधे अधूरे कार्यों की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शेष कार्य जल्द पूरा करवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *