ब्राह्मण समिति की सभा व बंगलादेश मे हिन्दुओ पर अत्याचार व मंदिर जलाने का विरोध प्रदर्शन

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की सभा मे सर्वप्रथम बंगलादेश मे हिन्दुओ पर अत्याचार व मंदिर जलाने का विरोध प्रदर्शन कर भारत सरकार से उचित कार्यवाही कर बंगलादेश मे सनातन की रक्षा के उचित प्रबंध करने का आह्वान किया गया। समिति संरक्षक श्री लालचंद शर्मा जी ने कहाँ की जहाँ आज सम्पूर्ण विश्व सनातन धर्म के नियमों को अपना रहा है उस समय भारत का पड़ोसी देश सनातन धर्म का लगातार अपमान कर रहा है हिन्दू मंदिरो को खंडित किया जा रहा है हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियों को जलाया जा रहा है वो निंदनीय है।

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहाँ की बंगलादेश के उपदर्वियो पर तत्काल अंकुश लगाने की आवश्यकता है यदि बंगलादेश सरकार इसमें विफल है तो भारत को सनातन की शक्ति का परिचय करवा पड़ोसी को सीख देनी चाहिए। राम चरित्र मानस मे भी तुलसी बाबा ने लिखा है की “भय बिन होये न प्रीत ” प्रभु राम के विनती करने पर भी ज़ब सागर उदंडता पर रहा तो प्रभु राम को भी धनुष बाण उठाना पड़ा। आज की सभा मे निर्णय हुआ की जल्द ही भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेज इस विषय पर उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया जायेगा।

 विरोध प्रदर्शन मे समिति संरक्षक लालचंद शर्मा, पवन शर्मा, आभा बड़थवाल, अमृता शर्मा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रूचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल,महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ जिला देहरादून अध्यक्ष पंकज शर्मा, देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति की महानगर देहरादून अध्यक्ष भारती जोशी, महासचिव मधु शर्मा व डी के शर्मा, ममता शर्मा, रश्मि उनियाल,वासु वशिष्ठ,राजू, डॉ अनुज शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, रामगोपाल शर्मा, विशाल कौशिक, विपुल बिलजवान, आशीष शर्मा, श्रीकांत शर्मा, एस के शर्मा, मंजू शर्मा,प्रेम खुराना, आदि सम्मलित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *