भारतीय जनता पार्टी जी एम एस मंडल कैंट विधानसभा के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी आज 7 जनवरी को स्वर्गीय हरबंस कपूर क जन्मदिन प्रकाश नगर आंगनवाड़ी केंद्र में समर्थकों के साथ बच्चों के साथ मनाया। स्वर्गीय हरबंस कपूर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए बच्चों को मिष्ठान व खाद्य सामग्री साथ चॉकलेट का वितरण किया। उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए उन्होंने कहा कितना भी खुश रहने की कोशिश कर लो, जब अपना बेहद याद आता है तो सच में बहुत रुलाता है।
मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल कपूर ने कहा कि हरबंस कपूर को बच्चों से बहुत लगाव था। यही वजह है कि वो अपना जन्मदिन भी बच्चों के साथ मानते थे हैं। आज वह हमारे बीच में नहीं है मगर उनके संस्कार और उनके आदर्श को आगे बढ़ते हुए बच्चों के बीच ही उनका जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। आंगनबाड़ी केंद्र की शिक्षिका व सहायिका के साथ बच्चों ने भी स्वर्गीय हरबंस कपूर को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक महाजन, विवेक कुमार प्रजापति, मीना, अलका, आदि