GRD अकादमी निरंजनपुर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण एवं गरिमामयी फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत मनमोहक रही, जहाँ शिक्षकों द्वारा सभी कक्षा 12 के छात्रों का फूलों से स्वागत किया गया तथा उन्हें बैज पहनाकर सम्मानपूर्वक उनका स्वागत किया गया। वातावरण में उत्साह, स्नेह और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला। समारोह के दौरान छात्रों को वर्षभर की उपलब्धियों और प्रतिभाओं के आधार पर विभिन्न विशेष उपाधियों से सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 के विहान बंसल और अनन्य बंसल को Mr. & Ms. All Rounder की उपाधि प्रदान की गई। वहीं अरुष गिरिधर और अमना अहमद को Prince & Princess का सम्मान दिया गया। विवेक सिघ पंवार को Sports Wing खिताब से नवाज़ा गया। काश्वी को Style Diva की उपाधि दी गई। रिद्धि जखमोला को A Billion Dollar Smile का सम्मान प्राप्त हुआ। और तुशिका चुग को Early Bird खिताब देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परतामप्रीत सिंह ग्रेवाल जी ने छात्रों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यालय के संस्कार, अनुशासन और सीख को जीवन में अपनाकर वे अपने भविष्य को उज्ज्वल और सफल बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों को नई चुनौतियों को अवसर में बदलने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रस्तुतियाँ और छात्रों द्वारा साझा की गई स्मृतियाँ पूरे वातावरण को भावुक और यादगार बनाती रहीं। शिक्षकों ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में विद्यार्थियों ने विद्यालय से मिली शिक्षा, प्रेम और मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की और अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने का संकल्प लिया।