मंगलौर उपचुनाव में बूथ पर चली गोली

घायल को कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन द्वारा अस्पताल में ले जाया गया स्थिति नाजुक बनी हुई है. रुड़की एसपी देहात में कांग्रेस का धरना शुरू.

गोली चलाई जाने की वारदात पर कांग्रेस अब भाजपा को घेरती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि जिस बात की आशंका व्यक्त कर रहे थे वहीं बात सामने आई है। हमने बार बार कहा कि भाजपा मंगलौर का सांप्रदायिक सद्भाव खराब करना चाहती है।

भाजपा मंगलौर में चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी कूट नीति वाली घटना भाजपा द्वारा साजिश के चलते बनाई गई जिसने कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डराने और धमकाने के लिए इस तरीके की घटना को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *