प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा जी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक चकराता श्री प्रीतम सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा जी, विधायक श्री हरीश धामी, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा जी, और अन्य नेताओं ने सह प्रभारी के स्वागत में हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सुरेंद्र शर्मा का अनुभव और मार्गदर्शन निकाय चुनावों में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि, “श्री सुरेंद्र शर्मा के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशों से पार्टी कार्यकर्ताओं में एकजुटता और उत्साह का संचार होगा। यह कांग्रेस पार्टी के लिए निकाय चुनाव में बड़ी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।”
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि, “कांग्रेस का इतिहास जनता की सेवा का रहा है और निकाय चुनावों में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के जोश और संगठनात्मक शक्ति के साथ शानदार प्रदर्शन करेगी। सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जी के मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी, निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करने के अपने संकल्प को मजबूत करेगी।
पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा ने भी सह प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि, “श्री सुरेंद्र शर्मा जी के कुशल प्रबंधन और दूरदर्शिता से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।”
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से हम निकाय चुनावों में जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस पार्टी की नीतियां और संगठनात्मक शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”
पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे निकाय चुनाव में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, कोमल वोहरा, प्रदीप जोशी, अरुण शर्मा, जगदीश धीमान, आनंद बहुगुणा, राकेश नेगी, राम बघेल, संजय शर्मा, अशोक कोहली, विक्की नायक, आदि नें भी सह प्रभारी का स्वागत किया।