देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में गहरी शोकसभा का आयोजन किया गया और जहां प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के एक आदर्श नेता थे, जिन्होंने देश की दिशा को बदलने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने वर्ष 1991 में आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती से खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों ने न केवल भारत की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद की, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को भी एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने बड़े आर्थिक बदलाव देखे, जिसमें आर्थिक उदारीकरण, वैश्विक व्यापार में विस्तार, और देश के भीतर बुनियादी ढांचे का विकास शामिल था।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह को एक अर्थशास्त्री के रूप में पूरी दुनिया जानती थी, लेकिन उनके नेतृत्व का एक और पहलू था दृ वह एक सशक्त और संवेदनशील राजनेता थे। उन्होंने हमेशा देश की भलाई को सबसे ऊपर रखा और राजनीतिक फैसलों को दूरदर्शिता और ईमानदारी से लिया।
उन्होंने कहा कि उनका प्रधानमंत्रित्व का कार्यकाल भारतीय राजनीति में सबसे अधिक सम्मानित और समर्पित दौर के रूप में याद किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि उनकी नीतियों ने भारत को विकासशील देशों के रूप में मजबूत किया और दुनिया भर में भारत के सम्मान में वृद्धि की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका योगदान भारतीय राजनीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था के इतिहास में अमिट रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि देश ने एक अभूतपूर्व सोच वाला नेता खो दिया है और भले ही अब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डाक्टर मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नही रहें हो परन्तु उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सदैव राष्ट्र के विकास के विजन को लेकर चलने वाले व आम आदमी के सुख दुःख को समझने वाले सच्चे नायक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डाक्टर मनमोहन सिंह थे। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर उप नेता सदन व विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रकाश जोशी पूर्व सचिव एआईसीसी पर्यवेक्षक देहरादून नगर निगम चुनाव, अभिनव थापर, सीताराम, पूर्ण सिंह रावत,सूरज नेगी, मुन्ना गुरुजी आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।