ब्रह्मपुरी वार्ड में भाजपा से पार्षद सतीश कश्यप ने शनिवार को नगर आयुक्त से वार्ता की

ब्रह्मपुरी वार्ड में भाजपा से पार्षद सतीश कश्यप ने शनिवार को नगर आयुक्त से वार्ता की। पार्षद ने बताया कि नगर देहरादून की रिस्पना नदी के मामले पर एनजीटी के जो आदेश हैं, कि फ्लड प्लेन जॉन तय हो गया है, इस पर नदी किनारे बने भवनों को गिराने का भ्रम हो रहा। इससे लोगों में खलबली है। बताया कि सालों से लोग नदी के किनारे रह रहे हैं। इन लोगों का राशन कार्ड भी है। बिजली का बिल भी है। वहीं पूर्व में हाउस टैक्स भी जाता रहा है। अब वहीं इन नदियों के ऊपर से एलिवेटेड रोड बनाने की योजना हैं। इस योजना के बाद से बस्तियों के लोगों में काफी भ्रांति है। लोगों में डर है कि कहीं उनके मकान तोड़ नहीं दिए जाए। इसलिए नगर आयुक्त से मांग है कि बस्तियों में सालों से रहने के बीच डर का माहौल दूर किया जाए। नगर आयुक्त से ये भी मांग करी है कि लोगों की इन भ्रांतियों को दूर किया जाए। वार्ता में नगर आयुक्त ने पार्षद कश्पय को बताया कि नदियों में एलिवेटेड रोड योजना के दायरे में जो लोग आएंगे, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। वार्ता में पार्षद कश्यप ने ये भी कहा कि बस्तियों मैं पानी और बिजली के कनेक्शन देने के लिए एनओसी दी जाए।

सतीश कश्यप पार्षद ब्रह्मपुरी वार्ड 74 भाजपा देहरादू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *