खुदी सड़कों पर भड़के ब्रह्मपुरी भाजपा पार्षद सतीश

ब्रह्मपुरी वार्ड से भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सतीश ने बताता कि काफी समय से गेल कंपनी सहारनपुर मुख्य मार्ग और अन्य स्थानों पर गैस पाइपलाइन डाल रही है। पिछले तीन से चार महीने से सड़कों को बार बार खोदा जा रहा है। लेकिन सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। जिससे आसपास रहने वाले तमाम दुकानदार काफी अधिक परेशान हैं। खोदी गई सड़कों से मिट्टी की धूल दुकानों में जा रही है। लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है।पूर्व में कई बार जय कंपनी के अधिकारियों को समझाया था कि यहां पर बार-बार सड़कों को मत खोदो।फिर भी सड़कों को बार बार खोदा जा रहा है। लालपुल के पास पिछले तीन महीने से हर तीसरे चौथे दिन रात को सड़क खोद दी जाती है। कंपनी की मशीन भी कई महीनों से वहीं खड़ी है। अब बिजली विभाग ने भूमिगत लाइन के सड़क को भी खोदना शुरू कर दिया है। इस कारण लेकर बहुत अधिक परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। लेकिन अब इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर इनके द्वारा एक हफ्ते में काम समाप्त करके मशीनों को यहां से नहीं हटाया गया तो ब्रह्मपुरी की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इनकी मशीनों को यहां से क्रेन मंगवा कर हटवा दिया जाएगा और अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री से की शिकायत की जाएगी

सतीश कश्यप पार्षद ब्रह्मपुरी वार्ड 74 नगर निगम देहरादून भारतीय जनता पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *