कैन्ट विधानसभा लोकसभा चुनाव कार्यालय में महिला मोर्चा के दोनों मंडलों की महत्वपूर्ण बैठक

कैन्ट विधानसभा लोकसभा चुनाव कार्यालय में महिला मोर्चा के दोनों मंडलों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें भाजपा से टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के चुनाव नामांकन को ऐतिहासिक बनाने पर रणनीति बनाई गई। जिसमें चुनाव संयोजक कैंट विधायक सविता कपूर ने सभी कार्यकर्ताओं से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को
मजबूती प्रदान करेंगें ताकि देश में राष्ट्र निर्माण एंव बह रही विकास की अविरल धारा निरंतर बहती रहे ।

लोकसभा चुनाव प्रभारी टिहरी कैंट विधानसभा ओ०पी० कुलश्रेष्ठ ने कहा हमारे देश में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है सदैव ही महिला मोर्चा ने कैंट विधानसभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्होंने महिला मोर्चा से अधिक से अधिक संख्या में पंहुचकर महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नामांकन एंव चुनाव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से हर कार्यक्रम में उपस्थित रहने को कहा निरंतर अनुपास्थि रहने वाले कार्यकर्ताओं के स्थान पर नये कार्यकर्ताओं को जोडा जाएगा।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव सह संयोजक डॉ उदय सिंह पुण्डीर, हरीश कोहली, विधानसभा विस्तारक मनवीर विधाना,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता विशाल,नीरू छीब्बर, महामंत्री महिला मोर्चा मुक्ता वर्मा,भारती वर्मा, उपाध्यक्ष बीना भाटिया, रुक्मणी पंवार, रेखा निगम, अर्चना आनंद, कविता चौहान,राखी यादव,रोमा देवी, मीरा रानी,माया थापा, लक्ष्मी थापा, मीना कौशल,पुनम माटा, लक्ष्मी असवाल,सुमन सिंह महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *