प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर अध्यक्ष को बधाई दी। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कामना करते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के और उनके नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस का भविष्य और भी उज्ज्वल हो। गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर मिष्ठान वितरण के साथ साथ वृक्षारोपण भी किया गया है।
करण माहरा ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं से मिले स्नेह से अभिभूत हूँ। सभी साथी अपना सहयोग बनाये भविष्य में भी बनाये रखें जिससे हम सभी जनहित के मामलों को तत्परता से उठाते रहें और साथ ही पार्टी की विचारधारा की लड़ाई में मजबूती से खड़े रहें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता साथियों का स्नेह है तो जन्मदिन के समारोह का आयोजन किया है, लेकिन व्यक्ति से महत्वपूर्ण है हमारी विचारधारा विशेष रूप से राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को और मजबूत करना है.
जिसने हम सब को कांग्रेस के मंच पर साथ बांधे रखा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ,प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादास जोशी , प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ,गोदावरी थापली, नवीन जोशी प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, महिंद्रा नेगी गुरुजी , आलोक मेहता, डॉ अरुण रतूड़ी , पिया थापा, वीरेंद्र पवार, शकील मंसुरी, विकास पुंडीर, फजल, गौरव शर्मा, सूरज क्षेत्री,अर्जुन पासी, सहजद अंसारी, मारनैन सिंह, अरुण, संजय गाम, गौतम, जगत सिंह, विजय सिंह, विजय चौहान, विजय सिंह, सुकराम, अशोक कुमार, विजय सिंह,, संजय सिंह, जय सिंह,, सुकंदंद सिंह,, भूपेंद्र, यादव, चुन्नीलाल, सुरेंद्र सैनी, आदि उपस्थित थे पर आदि उपस्थित थे