BJP ने महेंद्र भट्टा को बनाया उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार, कई अहम पदों पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से रविवार को जारी की गई 15 राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में उनके नाम का ऐलान किया गया।
विदित है की राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

माना जा रहा था की अनिल बलूनी को पार्टी राज्यसभा का एक और कार्यकाल दे सकती है। लेकिन पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ही राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया  है। महेंद्र भट्ट भाजपा के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और विद्यार्थी परिषद से उन्होंने कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी उनका कार्यकाल एक तरह से शानदार रहा है। इधर राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद महेंद्र भट्ट ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *