125 साल पूर्व स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण यात्रा देहरादून वापस लौट आई

संस्कार परिवार देहरादून द्वारा स्वामी विवेकांनद जी द्वारा आज से 125 साल पूर्व काठगोदाम से अद्वैत आश्रम लोहाघाट तक पदयात्रा की स्मृति में स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण यात्रा/पदयात्रा लगभग 1100 किलोमीटर की यात्रा/ पदयात्रा के बाद देहरादून वापस लौट आई है , यात्रा की सफलता के लिए भगवान श्री टपकेश्वर महादेव और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।28 दिसंबर को प्रातः देहरादून में स्वामी विवेकांनद जी की तपस्थली प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर से श्री राम कृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर राजपुर रोड देहरादून के संतों ने अभियान को रवाना किया था अभियान संयोजक आचार्य डॉ0 बिपिन जोशी ने बताया 1100 किलोमीटर की यात्रा/ पदयात्रा में 5 दिनों तक सनातन जनजागरण अभियान चलाया गया, जगह जगह पदयात्रा, योग, ध्यान, सत्संग, भजन कीर्तन, जयकारों के साथ लोगों को प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा और स्वामी विवेकांनद जी के विचारों से अवगत कराया गया साथ ही स्वरोजगार और देवभूमि उत्तराखंड की अमूल्य संस्कृति और संस्कारों को आत्मसात करने का भी आग्रह किया गया था,12 जनवरी स्वामी विवेकांनद जी की जन्म जयंती पर राजपुर रोड देहरादून स्थित श्री राम कृष्ण मिशन आश्रम में विभिन्न क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले सैकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जो समाज के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। अभियान में श्री राम कृष्ण मिशन आश्रम देहरादून, प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर राजपुर देहरादून, अद्वैत आश्रम लोहाघाट, डोल आश्रम अल्मोड़ा व्यापार मंडल चंपावत, बालेश्वर मंदिर चंपावत, गोलू देवता मंदिर चंपावत, हल्द्वानी काठगोदाम में समाजसेवी कमल सिंह जीना, विकास किरौला, विजय भट्ट, धारी, सुन्दरखाल मे सोबन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, पहाड़पानी में गोपाल सिंह नेगी, पुरन शर्मा, डा0 मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, महाकाल सेवा समिति देहरादून के अध्यक्ष रोशन राणा समाजसेवी जितेंद्र मालिक योगाचार्य नीरज चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *